कोयला तस्करी व जुआ बंद नहीं हुआ तो देंगे धरना

Published at :03 Nov 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला तस्करी व जुआ बंद नहीं हुआ तो देंगे धरना

मिहिजाम. गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने कसी कमर, कहा जामताड़ा : मिहिजाम में गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ वहां के लोग एकजुट हो गये हैं. लोगों ने बुधवार को उपायुक्त से मिल कर सारी बातों से अवगत कराया. इनका कहना है कि मिहिजाम में कोयला तस्करी, जुआ व सट्टेबाजी का खेल खुलेआम होता है. मिहिजाम […]

विज्ञापन

मिहिजाम. गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ लोगों ने कसी कमर, कहा

जामताड़ा : मिहिजाम में गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ वहां के लोग एकजुट हो गये हैं. लोगों ने बुधवार को उपायुक्त से मिल कर सारी बातों से अवगत कराया. इनका कहना है कि मिहिजाम में कोयला तस्करी, जुआ व सट्टेबाजी का खेल खुलेआम होता है. मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में ही रोजाना लाखों का अवैध कोयला का धंधा होता है. हर दिन सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है. जहां तहां लोग जुआ खेलने बैठ जा रहे हैं. पुलिस बगल से गुजरती है, लेकिन उनकी नजर तक नहीं पड़ती. जुए के खेल में कई लोग बरबाद हो रहे हैं. लेकिन इसपर कोई सख्ती पुलिस नहीं दिखाती.
बाहरी लोग बिगाड़ रहे माहौल : ग्रामीणों ने डीसी से यह भी कहा है कि कि इन दिनों शहर में कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों से लोग तबाह हैं. वे मिहिजाम शहर का महौल बिगाड़ रहे हैं. कई इलाकों में तो महिलाओं को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
कोयला तस्करी व जुआ…
जहां तहां नशेड़ी, जुआड़ी व कोयला तस्करों से आमना-सामना होता रहता है.
ग्रामीणों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम : ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. कहा है कि यदि 24 घंटा के अंदर कोयला का अवैध काराेबार, जुआ व सट्टेबाजी के कारोबार को बंद नहीं कराया गया तो तीन नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा. नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड संख्या 17 के कानगोई फाटक के बगल रेलवे क्रोसिंग, डालडा फैक्ट्री रोड जिस पथ से अवैध कोयले से लदे ट्रक गुजरती है वहां पर सड़क जाम भी करेंगे.
डीसी ने कराया आश्वस्त
उपायुक्त ने ग्रामीणों के बात को गंभीरता से लिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि इस तरह का कारोबार हो रहा है तो मामले की जांच कर 24 घंटा से पहले उक्त दोनों कारोबार को बंद कर दिया जायेगा. साथ ही कारोबार में शामिल दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की आपलोग कानून को हाथ में न लें. किसी भी प्रकार का सड़क जाम न करें आपके साथ न्याय होगा.
दर्जनों लोग पहुंचे थे शिकायत करने
बता दें कि बुधवार को करीब 100 से अधिक के संख्या में मिहिजाम थाना क्षेत्र के ग्रामीण ढोल नगारा लेकर समाहरणालय पहुंचे थे. उपायुक्त से मिलने के पूर्व ग्रामीणों ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि मिहिजाम थाना क्षेत्र में पिछले छह माह से अधिक समय से अवैध कोयले की तस्करी हो रही है. प्रतिदिन 20 से अधिक ट्रक डालडा फैक्ट्री के रास्ते से निकलकर बंगाल की ओर जाता है.
कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन मिहिजाम पुलिस ने झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी थी, जिस कारण सभी डर हैं. ग्रामीणों ने मांग पत्र की प्रतिलिपी पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा को भी दिया है.
ये थे शामिल
मुकेश यादव, प्रकाश दूबे, रितिक सिंह, राजू दास, संजय राय, गोपाल साव, शांति राय, जगदीश राय, गोरांग माजी, अजय महतो, आकाश राय, नितेश राजा, बजरंगी कुमार, हेमंत कुमार, राज कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. यह सभी कानगोई छठ पूजा समिति के सदस्य हैं.
मिहिजाम के लोगो ंने डीसी को सौंपा ज्ञापन
कानगोई फाटक के बगल रेलवे क्रॉसिंग के जाम करने की धमकी
पुलिस की कार्यशैली पर उठायी सवाल
एसपी को भी भेजा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने समाहरणालय पहुंचे मिहिजाम के लोग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola