पारा शिक्षकों पर सहानुभूति दिखाये रघुवर सरकार : रवींद्र नाथ

जामताड़ा : नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो ने मंगलवार को कहा है कि राज्य शिक्षण-व्यवस्था पारा शिक्षकों के ऊपर निर्भर है. पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो चुका है. विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ एमडीएम भी बंद हो गया है. श्री महतो ने कहा कि राज्य […]
जामताड़ा : नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो ने मंगलवार को कहा है कि राज्य शिक्षण-व्यवस्था पारा शिक्षकों के ऊपर निर्भर है. पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो चुका है. विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ एमडीएम भी बंद हो गया है. श्री महतो ने कहा कि राज्य के रघुवर सरकार को सोचना चाहिए कि विद्यालयों में शिक्षण-व्यवस्था के चौपट से बच्चों को भविष्य पर भी असर पड़ रहा है.
कहा : सरकार को सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पारा शिक्षकों के हड़ताल को समाप्त करनी चाहिए. कहा : आज के समय में पारा शिक्षकों को मिलने वाले मानदेय पर सिर्फ पेट भरा जा सकता है. परिवार चलाना मुस्किल है. साथ उनके भी बाल बच्चें हैं, जिन्हें शिक्षा देनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




