स्लम बस्ती में बांटी गयी मिठाई दीपावली पर प्रशासन की अच्छी पहल

मिहिजाम : नगर के स्लम बस्ती तथा कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों ने भी दीपावली के मौके पर मिठाई एवं पटाखे का आनंद उठाया. दीपावली के मौके पर पहली मरतबा उनके घर बच्चों के लिए प्रशासन के अधिकारी पटाखे और मिठाई लेकर आये है. इससे उनमें काफी उमंग भी देखा गया. रविवार की दोपहर […]
मिहिजाम : नगर के स्लम बस्ती तथा कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों ने भी दीपावली के मौके पर मिठाई एवं पटाखे का आनंद उठाया. दीपावली के मौके पर पहली मरतबा उनके घर बच्चों के लिए प्रशासन के अधिकारी पटाखे और मिठाई लेकर आये है. इससे उनमें काफी उमंग भी देखा गया. रविवार की दोपहर जिले के उपायुक्त रमेश कुमार दूबे, एसपी मनोज कुमार सिंह, डीडीसी कुमार मिथिलेश, एसडीओ नवीन कुमार, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, सरजेंट मेजर आनंद राज खलको, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कानगोई के हांसीपहाड़ी स्थित कुष्ठ आश्रम तथा रेलपार के गांधीनगर स्थित स्लम बस्ती के महिला-पुरुषों एवं बच्चों के बीच मिठाई तथा बिना आवाज वाले पटाखे बांटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




