मिनहाज की मौत मामले पक्षपात कर रही पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में फुरकान अंसारी ने कहा पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व मौजूद कांग्रेसी. दोषियों पर अब तक नहीं की गयी कोई कार्रवाई मामले को गृह मंत्रालय व संसद में उठाया जायेगा कार्रवाई नहीं हुई तो छठ के बाद होगा विशाल सड़क जाम जामताड़ा : गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी […]
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में फुरकान अंसारी ने कहा
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व मौजूद कांग्रेसी.
दोषियों पर अब तक नहीं की गयी कोई कार्रवाई
मामले को गृह मंत्रालय व संसद में उठाया जायेगा
कार्रवाई नहीं हुई तो छठ के बाद होगा विशाल सड़क जाम
जामताड़ा : गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा है कि मिनहाज की मौत पुलिस अभिरक्षा में हुई है. इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. जिला पुलिस कार्रवाई में पक्षपात कर रही है. दोषियों को पुलिस प्रशासन अब तक बचा रही है. इस संंबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी बातचीत हुई है लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं की गयी है. फुरकान अंसारी शनिवार को जामताड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस मामले को गृह मंत्रालय व संसद में भी उठाया जायेगा.
कहा : झारखंड के डीजीपी को स्वतंत्र पुलिस पदाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा गया है. क्योंकि जिला पुलिस प्रशासन मामले को पक्षपातपूर्ण तरीके से इसे डायवर्ट किया है. मेडिकेल रिपोर्ट में भी पिटायी से मरने की पुष्टि की गयी है. फुरकान ने कहा कि यदि जिला पुलिस प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो छठपूजा के बाद दस हजार की भीड़ उतरेगी तथा सड़क जाम किया जायेगा. मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता रफीक अनवर, जीवेश्वर मिश्रा, आनंद टुडू, पितांबर पंडित, अब्दुल मजीद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




