सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Published at :02 Oct 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

फतेहपुर : गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर कैराबनी मोड़ के समीप शुक्रवार रात के करीब नौ बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव के तीन युवक एक बाइक पर आ रहे थे. इसी क्रम में कैराबनी मोड़ के समीप बाइक के […]

विज्ञापन

फतेहपुर : गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर कैराबनी मोड़ के समीप शुक्रवार रात के करीब नौ बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव के तीन युवक एक बाइक पर आ रहे थे. इसी क्रम में कैराबनी मोड़ के समीप बाइक के नियंत्रण खो जाने से तीनों गिर पड़े.

जिससे दो को गंभीर चोट लगी है. जबकि दुर्घटना के बाद एक भाग गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायलों को पुलिस स्थानीय क्लीनिक ले गई, लेकिन घायलों की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही रितेश कापड़िया का निधन हो गया. जबकि घायल सिकंदर कापड़िया का इलाज धनबाद में हो रहा है. पुलिस ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola