ऑटो पलटने से एक बच्चे की मौत, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रैक्टर जा रहा था करमाटांड विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरुवाडीह मोड़ के समीप एक ओवरलोडेड ऑटो के पलटने से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये, जिसमें से एक बच्चे की मौत जामताड़ा ले जाने के क्रम में हो गयी. करमाटांड़ बाजार से एक ओवरलोड ऑटो संख्या जेएच 15 डी 4860 […]
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रैक्टर जा रहा था करमाटांड
विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरुवाडीह मोड़ के समीप एक ओवरलोडेड ऑटो के पलटने से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये, जिसमें से एक बच्चे की मौत जामताड़ा ले जाने के क्रम में हो गयी. करमाटांड़ बाजार से एक ओवरलोड ऑटो संख्या जेएच 15 डी 4860 खुला, जो हीरापुर जा रहा था. ऑटो का बेलेंस गड़बड़ाने पर ऑटो पलट गया.
और तीन लोग एक 12 वर्षीय फिरोज अंसारी, अलीमन बीबी तथा नसीमन बीबी गंभीर रुप से घायल हो गये. फिरोज की हालत खराब देखते हुए जामताड़ा ले जा रहा था, जो रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सभी लोग करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हीरापुर का रहनेवाला था. बच्चे की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ऑटो हो या बस सभी में ओवरलोड चलती है, लेकिन न तो पुलिस प्रशासन को इससे कोई मतलब है और न ही परिवहन विभाग को. नतीजा आये दिन लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




