भागलपुर-दुमका के बीच ट्रेन सेवा शुरू

Published at :29 Sep 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर-दुमका के बीच ट्रेन सेवा शुरू

दुमका : केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को भागलपुर-दुमका के बीच पैसेंजर ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ किया. हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर इस बाबत पूर्व रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गोड‍्डा के सांसद निशिकांत दूबे, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनबाज हुसैन, समाज कल्याण मंत्री […]

विज्ञापन

दुमका : केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को भागलपुर-दुमका के बीच पैसेंजर ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ किया. हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर इस बाबत पूर्व रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गोड‍्डा के सांसद निशिकांत दूबे, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनबाज हुसैन, समाज कल्याण मंत्री लोइस मरांडी, देवघर विधायक नारायण दास व गोड्डा विधायक अमित मंडल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को दुमका के लिए रवाना किया.

मौके पर सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पूरी हुई है. जल्द ही इस रुट पर कई ट्रेनें चलेंगी. केंद्रीय रेलमंत्री रेलवे के विस्तार के लिए लगातार पहल कर रहे हैं. उन जगहों पर रेल सेवा आरंभ हो रही है, जहां के लोगों ने रेल देखा तक नहीं है.

हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन काे दिखायी गयी हरी झंडी
मंत्री डॉ लोइस मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनबाज हुसैन व विधायक अमित मंडल व नारायण दास बने ऐतिहासिक क्षण के गवाह
लोगों का सपना हुआ पूरा : निशिकांत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola