स्ट्रीट लाइट मरम्मति कार्य का नपं अध्यक्ष ने किया जायजा

Published at :29 Sep 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट मरम्मति कार्य का नपं अध्यक्ष ने किया जायजा

जामताड़ा : नगर पंचायत अंतर्गत सभी 14 वार्डों में स्ट्रीट लाइट मरम्मति के लिए अलग-अलग टीम कार्य कर रही है. सभी टीम अपने संबंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में कार्य कर रही है. नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने वार्ड नंबर 11 में लगे मरम्मति दल की औचक निरीक्षण किया. टीम में लगे दल को […]

विज्ञापन

जामताड़ा : नगर पंचायत अंतर्गत सभी 14 वार्डों में स्ट्रीट लाइट मरम्मति के लिए अलग-अलग टीम कार्य कर रही है. सभी टीम अपने संबंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में कार्य कर रही है. नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने वार्ड नंबर 11 में लगे मरम्मति दल की औचक निरीक्षण किया. टीम में लगे दल को स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा से पहले सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति हर हाल में करनी है.

श्री मंडल ने बताया कि आने वाले दुर्गापूजा, काली पूजा, छठ एवं मुहर्रम त्योहार को देखते हुए सभी वार्डों में एक साथ कार्य करायी गयी है ताकि कार्य त्योहार से पूर्व हो सके. शहरवासियों नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली हर सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए कटीबद्ध है. मौके पर वार्ड पार्षद मधुसूदन चंद्रा, आनोखा प्रसाद के अलावे स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola