जामा में प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाहित युवक की हत्या

Published at :28 Sep 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
जामा में प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाहित युवक की हत्या

जामा : प्रखंड के खटंगी पंचायत के बीचकोड़ा गांव में प्रेम प्रसंग में एक विवाहित युवक की हत्या कर दिये जाने की खबर है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक 25 साल के जियालाल मरांडी का शव सुबह-सुबह गांव के ही शिबू सोरेन के तालाब […]

विज्ञापन

जामा : प्रखंड के खटंगी पंचायत के बीचकोड़ा गांव में प्रेम प्रसंग में एक विवाहित युवक की हत्या कर दिये जाने की खबर है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक 25 साल के जियालाल मरांडी का शव सुबह-सुबह गांव के ही शिबू सोरेन के तालाब में मिला. उसके दोनों कान कटे हुए थे.

गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार किये जाने का निशान था. चेहरे पर भी गहरे जख्म थे. मृतक जियालाल की पत्नी शोभा हेंब्रम ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. शोभा के मुताबिक चार महीना पहले उसके पति का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था. गांव वालों ने एक-दूसरे के घर आना-जाना बंद करा दिया था. उसने आशंका जाहिर की है कि इसी मामले को लेकर उसके पति की हत्या की गयी है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी. मृतक दो बच्चों का पिता था.

तालाब में तैरता मिला 25वर्षीय जियालाल का शव
दोनों कान कटे थे व गले पर तेज धारदार हथियार से वार का था निशान
सुविधाओं से लैश होगा शवदाह गृह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola