ग्रामीण शौचालय निर्माण की शपथ लेंगे

Published at :27 Sep 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण शौचालय निर्माण की शपथ लेंगे

कुंडहित बीडीओ का प्रभार लेंगे नाला बीडीओ गांधी जयंती के अवसर पर सीएम करेंगे संबोधन जामताड़ा : समाहरणालय में सेामवार को विधि व्यवस्था की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीसी ने कहा कि सभी गांवों में ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों से शपथ ग्रहण कराये. शपथ ग्रहण के […]

विज्ञापन

कुंडहित बीडीओ का प्रभार लेंगे नाला बीडीओ

गांधी जयंती के अवसर पर सीएम करेंगे संबोधन
जामताड़ा : समाहरणालय में सेामवार को विधि व्यवस्था की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीसी ने कहा कि सभी गांवों में ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों से शपथ ग्रहण कराये. शपथ ग्रहण के दौरान ग्रामीण यह निर्णय लेंगे कि सभी लोग शौचालय का निर्माण करायेंगे और खुले में शौच नहीं करेंगे. कहा कि शपथ ग्रहण के बाद यह भी ग्रामीणों को बताये कि खुले में शौच करने से कई तरह की बीमारी होती है. कहा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास संबोधन करेंगे.
कहा कि नाला बीडीओ कुंडहित बीडीओ का प्रभार ग्रहण कर लें. डीसी ने कहा कि गांव के स्मार्ट लोगों को जोड़ें जो स्मार्ट फोन को उपयोग कर रहे हैं. स्मार्ट फोन वाले लोग शौचालय का फोटो अपलोड करने का काम में मदद लिया जायेगा. डीसी ने कहा कि हाल ही दशहरा और मुहर्रम का त्योहार है शांतिपूर्ण माहौल से सभी आपस में भाईचारा के साथ त्योहार को मनायें. मौके पर जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, एसडीओ नवीन कुमार, एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, सीओ प्रीतिलता किस्कू, सीएस डॉ मार्शल आइन्द, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola