सीओ ने की खाली जमीन की जांच स्थानीय लोगों ने किया विरोध

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के केलाही रोड में एक खाली जमीन पर जामताड़ा अंचलाधिकारी प्रीति लता किस्कू व सीआइ आशुतोष सिंह गुरुवार को जमीन से संबंधित जांच करने लिए पहुंचे. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग वहां जमा हो गये तथा जांच का विरोध करना शुरु कर दिया. जिसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष सलील रमण उर्फ […]
मिहिजाम : थाना क्षेत्र के केलाही रोड में एक खाली जमीन पर जामताड़ा अंचलाधिकारी प्रीति लता किस्कू व सीआइ आशुतोष सिंह गुरुवार को जमीन से संबंधित जांच करने लिए पहुंचे. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग वहां जमा हो गये तथा जांच का विरोध करना शुरु कर दिया. जिसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष सलील रमण उर्फ बंटु आइजेक भी शामिल थे.
जमीन की खरीद किसी व्यक्ति ने की थी. इसकी जांच को लेकर अंचलाधिकारी पहुंची थी. नगर परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि यह जमीन फुटबॉल ग्राउंड की है. यहां पर केलाही रोड, बजरापाड़ा, मल्लिकपाड़ा, हाड़ीपाड़ा, पीबी रोड, महुलबोना सहित अन्य जगहों के खिलाड़ी इस जगह पर खेलते हैं. अंचलाधिकारी ने बताया कि तीन बिगहा से ज्यादा का यह प्लॉट है. इसे रामानंद त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने इस जमीन की खरीददारी की है. साथ ही साथ इसका म्यूटेशन कराया है. इसकी वास्तविक जांच हेतु स्थल पर आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




