सिदो-कान्हू की प्रतिमा के अपमान के विरोध में निकली रैली

Published at :22 Sep 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
सिदो-कान्हू की प्रतिमा के अपमान के विरोध में निकली रैली

आदिवासी संगठनों ने कहा दोषियों को देश द्रोही घोषित करे सरकार कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाय जामताड़ा : भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज के साथ मारपीट करने तथा किसान की प्रतिमा को तोड़ने वालों को देशद्रोही घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी के विभिन्न संगठनों द्वारा जामताड़ा में […]

विज्ञापन

आदिवासी संगठनों ने कहा दोषियों को देश द्रोही घोषित करे सरकार

कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाय
जामताड़ा : भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज के साथ मारपीट करने तथा किसान की प्रतिमा को तोड़ने वालों को देशद्रोही घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी के विभिन्न संगठनों द्वारा जामताड़ा में विरोध रैली निकाली गयी. रैली स्थानीय गांधी मैदान से शुरु की गयी व पूरे बाजार का भ्रमण किया. सिदो-कान्हू की प्रतिमा को तोड़ने वालों को फांसी की सजा देने, पाकिस्तान मुरदाबाद, एसपीटी व सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ बंद करो सहित अन्य नारे लगाये गये.
रैली में महिला-पुरुष तथा बच्चे परंपरागत हथियारों से लैस थे. रैली से पूर्व गांधी मैदान में कश्मीर के उड़ी में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा श्रद्धांजलि दी गयी. रैली के बाद संगठन के शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम से उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. रैली में सरना समिति, मांझी संगठन, ट्राइबल्स ड्रीम तथा जेएवाइएस के संगठन शामिल थे. रैली में मुख्य रुप से ट्राइबल्स ड्रीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पाहन, सरना धर्म गुरु लस्कर सोरेन,
दिसाम माझी अध्यक्ष हराधन मुर्मू, दिसाम माझी परगना ऐभेन गांवता के सचिव सुनील हेंब्रम, सरना समिति अध्यक्ष सुनील कुमार हेंब्रम, सचिव सरयू सोरेन, जुवान जुमिद अध्यक्ष निर्मल मरांडी, समाज सेवी मनोरंजन मरांडी, श्यामलाल मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, बलदेव हांसदा, आलोक हांसदा, उकील सोरेन, वैद्यनाथ हेंब्रम, बबलू मुर्मू, सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola