हाइटेंशन तार की चपेट में आकर दो झुलसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2016 3:04 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों घायलों को किया गया धनबाद रेफर घायलों से मिलने पहुंचे नपं अध्यक्ष विरेंद्र मंडल लोगों ने विभाग के प्रति जतायी नाराजगी दोनों लोग खुले में शौच के लिए जा रहे थे खेत की ओर जामताड़ा : 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो व्यक्ति बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये. […]
विज्ञापन
दोनों घायलों को किया गया धनबाद रेफर
घायलों से मिलने पहुंचे नपं अध्यक्ष विरेंद्र मंडल
लोगों ने विभाग के प्रति जतायी नाराजगी
दोनों लोग खुले में शौच के लिए जा रहे थे खेत की ओर
जामताड़ा : 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो व्यक्ति बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये. गंभीर अवस्था में ग्रामीणों ने शहर के एक निजी नर्सिंग होम में लाया. जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना देर रात 09:30 बजे शहर के पांडेडीह गांव में घटी. शहर के पांडेडीह निवासी मेघलाल दास 35 वर्ष एवं रामू दास 30 वर्ष दोनों शौचालय के लिए खेत में जा रहे थे. पहले से ही खेत में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरा हुआ था. जैसे ही तार के चपेट में आये दोनों बुरी तरह से झुलस गये.
आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ आये और उन दोनों को उठा कर एक निजी नर्सिंग होम लाया गया. घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल नर्सिंग होम पहुंचे. स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने गाड़ी सहित अन्य खर्च की सहायता प्रदान की. विभाग के प्रति लोगों ने नाराजगी जाहिर की. कहा विभाग की लापरवाही के कारण दुर्घटना होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




