दो की मौत, आठ लोग घायल

Published at :15 Aug 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो की मौत, आठ लोग घायल

हादसा. नारायणपुर व जामताड़ा में दो अलग-अलग दुर्घटना िजले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं आठ लोग घायल हो गये. दोनों ही घटना में लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम किया. नारायणपुर/जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर- साहिबगंज मुख्य सड़क पर रविवार […]

विज्ञापन

हादसा. नारायणपुर व जामताड़ा में दो अलग-अलग दुर्घटना

िजले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं आठ लोग घायल हो गये. दोनों ही घटना में लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम किया.
नारायणपुर/जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर- साहिबगंज मुख्य सड़क पर रविवार को मिरगा गांव के पास सवारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना में आठ लोग घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर गोविंदपुर सड़क को करीब पांच घंटा जाम कर दिया.
स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी, भाजपा नेता सह जामताड़ा नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिप सदस्य उमा चरण साव भी घटना स्थल पहुंवे. सीओ राकेश भूषण सिंह ने नकद राशि व पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक एवं इंदिरा आवास, विधवा पेंशन देने की घोषणा की. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. इधर, सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. जेएच 0 क्यू 9042 महिंद्र सवारी गाड़ी मुरलीपहाड़ी मोड़ से सवारी लेकर धनबाद जा रही थी. इसी क्रम में मिरगा गांव के समीप विपरित दिशा से आ रही दोपहिया वाहन को बचाने में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गयी. वाहन के रफ्तार में रहने से तीन बार पलट गयी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. इस घटना में टोपाटांड़ निवासी भुनेश्वर पंडित ( 47) की मौत मौके पर ही हो गयी और आठ लोग घायल हो गये. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने की मदद
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद सभी घायलों को निकाला एवं उसकी मदद की. प्रशासन को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने सक्रियता के कारण सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया.
मृतक के परिजन को इंदिरा आवास व विधवा पेंशन
अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने सरकारी योजना के अनुसार तत्काल इंदिरा आवास दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये व विधवा पेंशन शीघ्र दिलाने की घोषणा की. उन्होंने नकद एक हजार रुपये भी दिया.
विधायक ने दिये 10 हजार रुपये
स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी, भाजपा के नेता वीरेंद्र मंडल एवं जिला परिषद सदस्य उम चरण साव भी घटना स्थल पहुंचे. विधायक ने मृतक के परिजन को दस हजार रुपये नकद दिया और सहायता करने आश्वासन दिया. वहीं बीरेंद्र मंडल ने 11 हजार रुपये मृतक के परिवार को दिया. हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है. इसके अलावा जिप सदस्य ने 1500 रुपये दिया.
ये हुए घायल
नाम गांव
समसुद्दीन अंसारी केंदुवा टोला दुलाडीह
भूखलाल पंडितटोपाटांड़
सलीमा बीवी केंदुवा, टोला दुलाडीह
किसन पंडित टोपाटांड़
जमाल अंसारी लालचंडी
अबेउर रहमान लालचंडी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola