गायछांद की सड़क पर फंस रहे वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

वर्षों से रुका है सड़क निर्माण कार्य जामताड़ा : शहर के गायछांद यादव टोला के सड़क खराब रहने के कारण शनिवार को सुबह एक पीकअप वाहन जेएच 21ई 1170 फंस गई. वाहन जामताड़ा से सोनबाद दुकान का समान लेकर जा रहा था. इसी क्रम में वाहन फंस गई. ग्रामीण के सहयोग वाहन में लदे सभी […]
विज्ञापन
वर्षों से रुका है सड़क निर्माण कार्य
जामताड़ा : शहर के गायछांद यादव टोला के सड़क खराब रहने के कारण शनिवार को सुबह एक पीकअप वाहन जेएच 21ई 1170 फंस गई. वाहन जामताड़ा से सोनबाद दुकान का समान लेकर जा रहा था. इसी क्रम में वाहन फंस गई. ग्रामीण के सहयोग वाहन में लदे सभी समानों को खाली करने के बाद वाहन को किसी तरह निकाला गया. विदित हो कि कोर्ट रोड से गायछांद तक सड़क पूरी तरह जर्जर है और जहा- तहां गड्ढे होने के कारण पानी का जमाव हो गया है,
जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है. हाल ही दिनों में दुलाडीह स्थित नगर भवन में गरीब विकास मेला का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था. जिला के अधिकारी के साथ- साथ सूबे के दो मंत्री भी इसी रास्ते से कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन किसी को भी इस कीचड़मय सड़क और गड्ढे पर नजर नहीं गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




