स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, की गयी अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को आयोजित कार्यशाला का उदघाटन करते डीसी, मौजूद पदाधिकारी व कर्मचारी. फोटो । प्रभात खबर कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया जानकारी तीन प्रखंड में 12 अगस्त को लगाया जायेगा कार्यशाला 12 से 20 अगस्त तक सभी प्रखंडों में कार्यशाला के माध्यम से लाभुकों को किया जायेगा […]
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को आयोजित कार्यशाला का उदघाटन करते डीसी, मौजूद पदाधिकारी व कर्मचारी. फोटो । प्रभात खबर
कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया जानकारी
तीन प्रखंड में 12 अगस्त को लगाया जायेगा कार्यशाला
12 से 20 अगस्त तक सभी प्रखंडों में कार्यशाला के माध्यम से लाभुकों को किया जायेगा प्रेरित
जामताड़ा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को एसजीएसवाय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त रमेश कुमार दूबे, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश व जिप उपाध्यक्ष शायरा बानो ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपायुक्त रमेश कुमार दूबे ने कहा कि खुले में शौच खतरनाक होता है. इससे मानव अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है
जिससे आर्थिक, मानसिक तथा शारीरिक परेशानी बढ़ जाती है. ग्रामीण जनों को गांव स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किये जाने की आवश्यकता है. मिशन के शत-प्रतिशत सफलता में महिलाओं की अधिक से अधिक सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिये आप लोगों को अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत है. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को हर हाल में सफल बनाना है.
हर प्रखंड में एक नोडल पदाधिकारी होंगें : कार्यशाला में जिला समन्वयक संजय कुमार मिश्रा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर को दिया गया जानकारी. बताया गया कि हर प्रखंड में एक नोडल पदाधिकारी का चयन किया जायेगा. जिनके नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम तैयार किया जायेगा.
चार सदस्यों की टीम अपने-अपने पंचायत में दिन-दिनों तक कैंप कर लोगों को शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी देने का काम करेंगे. 09 दिनों तक जिले के 113 पंचायत में कैंप लगाया जायेगा. जिस कैंप में लाभार्थी अपना शौचालय अपने बनाने के लिये आवेदन पत्र भरेंगे और साथ ही साथ नोडल पदाधिकारी उस आवेदन पत्र को तुरंत स्वीकृति करेंगे. शौचालय बनाने के बाद लाभार्थी के बैंक खाता में पहला किस्त 10 हजार और बांकि की 2000 हजार फोटो अपलोड होने के बाद भुगतान किया जायेगा.
जिप अध्यक्ष ने कहा
जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि इस मिशन के प्रति सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निष्ठा, ईमानदारी से लगे रहे. जब तक कि से संपूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्ति न मिल जाय.
उपविकास आयुक्त ने कहा
मौके पर उपविकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण स्तर तक के विकास कार्यक्रमों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करके पात्र लाभार्थियों का सही चयन करके लाभ दिलाना हम सभी अधिकारियों का दायित्व है. व्यवस्था व अनुशासन समाज को ऊपर उठाता है. सही लाभार्थियों का चयन करके ही उन्हें लाभ दिलाया जाय.
ये थे मौजूद
मौके पर पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता साधु शरण, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अरविंद ओझा, ज्ञानशंकर जायवाल, जहीर आलम, पंकज कुमार रवि, नीड्स संस्था के बलराम बेहरा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




