जामताड़ा कोर्ट की खबरें

Published at :11 Aug 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा कोर्ट की खबरें

सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने वाले को नहीं मिली जमानत जामताड़ा कोर्ट : प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि के न्यायालय में बुधवार को अभियुक्त सुरेश मंडल, किशोर मंडल, केदार मंडल, गोपाल मंडल, गुही मंडल, चुमन मंडल, कांतू मंडल के जमानत की अरजी सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया. […]

विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने वाले को नहीं मिली जमानत

जामताड़ा कोर्ट : प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि के न्यायालय में बुधवार को अभियुक्त सुरेश मंडल, किशोर मंडल, केदार मंडल, गोपाल मंडल, गुही मंडल, चुमन मंडल, कांतू मंडल के जमानत की अरजी सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया. इस बात की जानकारी पीपी सुभाष मुर्मू ने दिया. सभी अभियुक्त झिलुआ गांव के टोला खैराबनी का निवासी बताया जाता है. अभियुक्तों के ऊपर आरोप है
कि करमाटांड़ थाना की पुलिस दल सअनि हीरु मिंज के नेतृत्व में छापामारी दल साइबर अपराधी के जांच पड़ताल और धर पकड़ के लिए गयी थी. उसी समय नाजायज मजमा बना कर गांव के अनेकों ग्रामीण पुलिस दल पर हमला कर दिये थे. मारपीट कर पुलिस पदाधिकारी को घायल कर दिया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाया. घटना को लेकर हीरु मिंज ने नारायणपुर थाना में प्राथमिकी 20 अप्रैल 2011 को मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola