साढ़े तीन साल में जामताड़ा में 701 साइबर ठग गिरफ्तार, 1.21 करोड़ नकद जब्त
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 18 May 2026 9:09 PM
जामताड़ा. साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा साइबर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. वर्ष 2023 से जिले में अबतक की गयी कार्रवाई में 701 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रही छापेमारी अभियान उमेश कुमार, जामताड़ा. साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा साइबर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. वर्ष 2023 से जिले में अबतक की गयी कार्रवाई में 701 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, बीते साढ़े तीन वर्षों में साइबर अपराधियों के पास से कुल एक करोड़ 21 लाख 98 हजार 860 रुपये नकद जब्त किए गये हैं. इसके अलावा साइबर ठगी में इस्तेमाल 2109 मोबाइल फोन व 3425 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. साइबर थाने की पुलिस लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चला रही है. जामताड़ा लंबे समय से साइबर अपराध के मामले में चर्चा में रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में पुलिस की सक्रियता से कई बड़े गिरोहों का खुलासा हुआ है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की सूचना तुरंत साइबर थाने को देने की अपील की है. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी निगरानी बढ़ाई गयी है. संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. क्या कहते हैं एसपी. जामताड़ा पुलिस साइबर अपराध पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है. साइबर ठगी में शामिल अपराधियों की पहचान कर नियमित छापेमारी की जा रही है. लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ तकनीकी निगरानी भी बढ़ाई गयी है. किसी अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर बैंकिंग जानकारी साझा न करें. साइबर ठगी की सूचना तुरंत साइबर थाने या हेल्पलाइन पर दें. -शंभू कुमार सिंह, एसपी, जामताड़ा वर्ष 2023 में जब्ती की सूची – दर्ज कांड -75 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी-211 मोबाइल – 585 आई- पैड – 02 सिम – 948 एटीएम कार्ड -122 पासबुक -15 चेक बुक 13 रूरल कियोस्क बैंकिंग कार्ड -01 वायफाय डांगल – 04 पॉश मशीन -12 नकद -22,39,560 रुपये पैन कार्ड -05 आधार कार्ड -05 गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पेपर -03 मॉनिटर -01 लैपटॉप -09 सोने का चेन -02 सोने का लॉकेट -01 प्रिंटर -01 सीपीयू – 01 सीडी – 01 बाइक -34 चारपहिया वाहन-05 ………………………… वर्ष 2024 में जब्ती की सूची – कांड दर्ज -80 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी-222 मोबाइल- 735 सिम -1069 एटीएम कार्ड -123 पासबुक -56 चेक बुक -18 लैपटॉप -03 वायफाय डांगल -01 रूरल कियोस्क बैंकिंग कार्ड – 02 पैन कार्ड -47 आधार कार्ड-62 राशन कार्ड -01 वोटर कार्ड -11 नकद – 28,59,400 रुपये बाइक -32 चार पहिया वाहन-02 …………………… वर्ष – 2025 में जब्ती की सूची – कांड दर्ज -76 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी- 210 मोबाइल -654 सिम कार्ड – 1253 एटीएम कार्ड – 143 पासबुक – 07 चेकबुक- 19 लैपटॉप -09 पैन कार्ड -33 आधार कार्ड -49 वोटर कार्ड -11 पॉकेट डायरी -01 इंडिगो फ्लाइट टिकट – 01 रूरल कियोस्क बैंकिंग कार्ड – 01 बाइक का रजिस्ट्रेशन पेपर -01 कैमरा -01 कैमरा लेंस -01 ड्रोन सेट – 02 नकद -61,84,700 रुपये बाइक -34 चारपहिया वाहन – 06 वर्ष 2026 में अबतक जब्ती की सूची – कांड दर्ज -26 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी -58 मोबाइल- 135 सिम – 156 एटीएम कार्ड – 05 पैन कार्ड – 02 आधार कार्ड -04 लैपटॉप – 01 नकद – 9,15,200 रुपये बाइक – 06
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










