गांव का विकास करने वाले प्रत्याशी को बनायेंगे जनप्रतिनिधि

Published at :14 Nov 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
गांव का विकास करने वाले प्रत्याशी को बनायेंगे जनप्रतिनिधि

मसलिया : राज्य में दूसरी बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 28 नवंबर को होगा. इसके लिए चुनाव में प्रत्याशियों को मतदाताओं ने काफी सोच समझ कर पंचायत का जिम्मा सौंपने की ठानी है. मतदाताओं का कहना है कि इस बार के चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर वैसे प्रत्याशी को पंचायत की सरकार बनायेंगे, जो […]

विज्ञापन
मसलिया : राज्य में दूसरी बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 28 नवंबर को होगा. इसके लिए चुनाव में प्रत्याशियों को मतदाताओं ने काफी सोच समझ कर पंचायत का जिम्मा सौंपने की ठानी है.
मतदाताओं का कहना है कि इस बार के चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर वैसे प्रत्याशी को पंचायत की सरकार बनायेंगे, जो केवल पंचायत ही नहीं सुदूर गांवों व कस्बों के विकास के भी विकास करने के लिए गंभीर हो. साथ ही इन गांवों में बसे हर जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने में भी वह पीछे न हटे.
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और उसमें बसे छोटे-छोटे गांवों में बहुत सी समस्याएं हैं धीरे-धीरे करके सभी समस्याओं का समाधान और मूलभूत समस्याओं से बिजली पानी और सड़क की समस्याओं के निवारण को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी को जनप्रतिनिधि बनायेंगे. ताकि वर्षों से समस्याओं का दंश झेल रहे लोग विकास के अभाव में खुद को छला महसूस न करें और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध हों.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola