रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर, छूटते रहे पटाखे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : रोशनी का त्योहार दीपावली पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने मौके पर दिन भर उपवास रहकर रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. वहीं गांव से लेकर शहर तक एक सा उल्लास का माहौल रहा. बाजारों को सजाने की परंपरा इस वर्ष भी रही. शहर के बाजार रोड, स्टेशन रोड, […]
विज्ञापन
जामताड़ा : रोशनी का त्योहार दीपावली पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने मौके पर दिन भर उपवास रहकर रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. वहीं गांव से लेकर शहर तक एक सा उल्लास का माहौल रहा.
बाजारों को सजाने की परंपरा इस वर्ष भी रही. शहर के बाजार रोड, स्टेशन रोड, कायस्तपाड़ा मोड़, कोर्ट रोड, ब्लॉक रोड, करमाटांड़ रोड़, दुमका रोड़ आदि जगह रंगीन रोशनी से नहाया रहा. पूरा बाजार रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से चकाचौंध रहा. वहीं बाजारों में देर रात तक पटाखे छूटते रहे. मौके पर बच्चों व युवाओं में खास उत्साह देखा गया.
नहीं दिखा महंगाई का असर
महंगाई चरम पर है. आलू, प्याज की कीमतें भी आसमान छूने को है. बावजूद इसके दीपावली की रोशनी की चकाचौंध में महंगाई का असर नहीं दिखा. हर वर्ग के लोग रोशनी के इस पर्व का जमकर आनंद उठाया. वहीं अवसर पर मंदिरों व घरों को भी खास तरीके से सजाया गया.
लाखों रुपये के पटाखे की हुई बिक्री
शहर के सभी चौक-चौराहों तथा गली- मुहल्लों में देर रात तक युवाओं ने आतिशबाजी की और जमकर दीपावली का लुत्फ उठाया. जबकि दुकानों में पटाखा बेचनेवालों की भी खूब चांदी रही. आतिशबाजी को लेकर लोगाें ने जमकर पटाखे की खरीदारी की. मौके पर बच्चों में फूलछड़ी का क्रेज भी खास रहा और तरह-तरह की फूलछड़ियों की खूब बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




