क्लास रूम में शोर-शराबा करने पर सात बच्चे सस्पेंड

Published at :07 Nov 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
क्लास रूम में शोर-शराबा करने पर सात बच्चे सस्पेंड

मिहिजाम : रूपनारायणपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के सात बच्चों को बीते गुरुवार को तीन दिन के लिए सस्पेंड किये जाने के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की है. अभिभावक संजीव भगत व अन्य ने बताया कि प्राचार्य ने सिर्फ क्लास रूम में हो हल्ला करने पर बच्चों को […]

विज्ञापन
मिहिजाम : रूपनारायणपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के सात बच्चों को बीते गुरुवार को तीन दिन के लिए सस्पेंड किये जाने के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की है. अभिभावक संजीव भगत व अन्य ने बताया कि प्राचार्य ने सिर्फ क्लास रूम में हो हल्ला करने पर बच्चों को सस्पेंड किया है. इसके बारे में अभिभावकों को सूचना भी नहीं दी गयी.
क्रम में स्कूल आॅवर में बच्चों को टहलते हुए रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर कई अभिभावकों ने देखा. जिसके बाद बच्चों को साथ लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्राचार्य को इस बारे में अवगत कराया. मामले में प्राचार्य बिरागिनी बोहिदर ने कहा कि बच्चे अनुशासन में नहीं रहते हैं. इससे कक्षा में दूसरे बच्चों को पढ़ाई में बाधा होती थी.
अभिवावकों को बच्चों की डायरी में जानकारी दी गयी थी. बच्चों के अभिववाकों को केवल किसी बच्चे के बीमार या स्वास्थ खराब होने की दशा में ही टेलीफोन से अवगत कराया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola