डीएवी के बच्चों ने लहराया परचम

Published at :07 Nov 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
डीएवी के बच्चों ने लहराया परचम

विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को दी बधाई जामताड़ा : डीएवी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने चार नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में परचम लहराया है. कक्षा द्वादश की छात्रा रितुपर्णा बॉल ने कक्षा 09-12 वर्ग में द्वितीय एवं कक्षा एकादश के छात्र मोहित पोददार ने इसी वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त […]

विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को दी बधाई

जामताड़ा : डीएवी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने चार नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में परचम लहराया है. कक्षा द्वादश की छात्रा रितुपर्णा बॉल ने कक्षा 09-12 वर्ग में द्वितीय एवं कक्षा एकादश के छात्र मोहित पोददार ने इसी वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कैसा हो हमारा झारखंड विषय पर आधारित इस जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड सरकार द्वारा 15वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस के संदर्भ में किया गया था.

जिला शिक्षा विभाग ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इनकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य जीएन खान ने इन्हें बधाई दी है. विद्यार्थियों की उपलब्धि में शिक्षक विनय कृष्ण, बीएन सिंह, दीपक कुमार सिंह एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola