सीएस ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Published at :03 Nov 2015 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

मुरलीपहाड़ी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में रात्रि नौ बजे सिविल सर्जन डॉ अम्बिका प्रसाद मंडल ने औचक निरीक्षक किया. इस दौरान सीएचसी में प्रसव कक्ष में मरीजों का हाल-चाल पूछा एवं कार्यरत एएनएम चंचला कुमारी एवं बेबी पुष्पा को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. वहीं कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया. सीएस ने प्रभारी डॉ […]

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में रात्रि नौ बजे सिविल सर्जन डॉ अम्बिका प्रसाद मंडल ने औचक निरीक्षक किया. इस दौरान सीएचसी में प्रसव कक्ष में मरीजों का हाल-चाल पूछा एवं कार्यरत एएनएम चंचला कुमारी एवं बेबी पुष्पा को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. वहीं कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण किया.

सीएस ने प्रभारी डॉ शंकर प्रसाद मंडल को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निभायें. स्वास्थ्य सेवा में कोताही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मी हो या चिकित्सक को बक्सा नहीं जायेगा. स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सहिया के सहयोग से तत्पर रहने की बात कही गयी. मौके पर डॉ अरविंद दास, ओम नारायण, लक्ष्मी प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola