कुंडहित : पहले दिन 25 नामांकन पत्र भरे गये

Published at :31 Oct 2015 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
कुंडहित : पहले दिन 25 नामांकन पत्र भरे गये

कुंडहित : द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन कुंडहित में मुखिया से 03 एवं वार्ड से 22 ने नामांकन किया. सबसे पहले मुखिया में बागडेहरी पंचायत से विकास मुर्मू ने एवं वार्ड में बागडेहरी पंचायत के वार्ड नंबर एक से सुपल घोष ने निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन किया. वहीं बनकाठी पंचायत […]

विज्ञापन
कुंडहित : द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन कुंडहित में मुखिया से 03 एवं वार्ड से 22 ने नामांकन किया. सबसे पहले मुखिया में बागडेहरी पंचायत से विकास मुर्मू ने एवं वार्ड में बागडेहरी पंचायत के वार्ड नंबर एक से सुपल घोष ने निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन किया. वहीं बनकाठी पंचायत से निराशी हेम्ब्रम तथा मुड़ाबेड़िया पंचायत से पांडा हांसदा ने नामांकन किया. मुखिया के लिए नगर परिषद जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी नामांकन ले रहे थे तो वार्ड के लिए कुंडहित बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरबिंद ओझा नामांकन ले रहे थे.
नामांकन के समय प्रत्याशियों को काफी खुश देखा जा रहा था. पहला दिन वार्ड में कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. आज मुखिया के लिए कुल 26 पर्चा एवं वार्ड के लिए कुल 85 पर्चा का बिक्री हुआ. नामांकन के शुरू होते ही चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola