तालाब में मिला लापता बच्चे का शव

Published at :24 Oct 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में मिला लापता बच्चे का शव

विद्यासागर : केंदुआटार गांव में तीन दिनों से लापता सात वर्षीय बच्चा का शव तालाब में तैरता हुआ मिला. शव की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तालाब से शव काे निकाला. शव की पहचान लापता छात्र जुनेद हैदर के रूप में किया गया. वह केंदुआटार का रहने वाला था. उसके घर से महज […]

विज्ञापन
विद्यासागर : केंदुआटार गांव में तीन दिनों से लापता सात वर्षीय बच्चा का शव तालाब में तैरता हुआ मिला. शव की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तालाब से शव काे निकाला. शव की पहचान लापता छात्र जुनेद हैदर के रूप में किया गया. वह केंदुआटार का रहने वाला था. उसके घर से महज कुछ ही दूरी शव मिला.
इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये एवं करमाटांड़ मधुपुर मुख्य मार्ग को लगभग चार घंटे तक जाम कर दिया. जाम की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा एवं थाना प्रभारी रवि ठाकुर दलबल के साथ पहुंचे. हालांकि पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.
ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये. पुलिस प्रशासन के समझाने एवं स्थानीय विधायक डाॅ इरफान अंसारी द्वारा उग्र ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. वहीं मुआवजे के तौर पर विधायक की मौजूदगी में 11 हजार रुपये नकद एवं इंदिरा आवास तथा अन्य सरकारी सुविधा देने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.
वहीं ग्रामीण मिथुन हेंब्रम ने बताया कि छात्र को पिकअप वैन से धक्का लगने के बाद चालक ने उक्त छात्र को उठा कर लेकर चला गया था. उसके बाद ही छात्र का शव उसके घर के पास के तालाब में मिला. मौके पर विधायक डाॅ इरफान अंसारी ने घटना में शालित लोगों की गिरफ्तारी की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola