साइबर क्राइम: चार आरोपित पकड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2015 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा/मधुपुर : करौं थाना अंतर्गत महाजोर पुलिया के निकट से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर क्राइम को अंजाम देने में लगे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद किया है. घटना के संबंध में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि […]
विज्ञापन
जामताड़ा/मधुपुर : करौं थाना अंतर्गत महाजोर पुलिया के निकट से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर क्राइम को अंजाम देने में लगे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
उनके पास से पांच मोबाइल व 10 सिम कार्ड बरामद किया है. घटना के संबंध में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करमाटांड़ व करौं के बीच स्थित महाजोर पुल के पास साइबर अपराधी घटना को अंजाम देने के प्रयास में लगे हुए है.
इसके बाद करौं पुलिस ने छापेमारी कर गोरमलडबरा निवासी रोहित कुमार महतो, काशीटांड़ निवासी विजय मंडल व बलराम मंडल के अलावे सुकदीडीह निवासी सफाकत अंसारी को गिरफ्तार किया है. रोहित व विजय नाबालिग बताये जाते हैं. रोहित करमाटांड़ के मुरलीडीह में रहता था. वहीं रहते हुए वह धीरे-धीरे साइबर क्राइम में संलिप्त हो गया.
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी सिम कार्ड का सीडीआर निकाल रही है. इसके बाद ठगी के शिकार लोगों को नाम व पता के साथ राशि भी स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्यों द्वारा लाखों रूपये ठगी किये जाने की बात बतायी गयी है. कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस अब काफी सक्रिय हो गयी है और टीम बना कर इन लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




