बंद रही जिले की दवा दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिले के सभी दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के बैनर तले सभी दुकानदारों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. इस बंदी के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दवा के लिए दिन भर मरीजों व […]
विज्ञापन
जामताड़ा : विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिले के सभी दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के बैनर तले सभी दुकानदारों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. इस बंदी के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दवा के लिए दिन भर मरीजों व उनके परिजनों को इधर उधर भटकते देखा गया. वहीं दूसरी ओर वहीं औषधी निरीक्षक नसीम आलम द्वारा आपातकालीन व्यवस्था के लिये जिले के नौ दुकानों को आपातकाल में दवा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था.
संघ के सचिव श्याम सुंदर पोद्दार ने कहा कि सरकार पुरानी परंपरा को डर रही है. दवा दुकान में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को अतिशीघ्र हटाया जाय. इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है. ऑन लाइन दवा की खरीदारी में कई गलत दवाएं दी जा रही हैं. यह सुविधा अविलंब बंद कराया जाय. कहा यदि सरकार दुकानदारों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो मजबूरन आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




