साइबर अपराध मामले में चार संदिग्ध गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

कमरटांड़ थाना के कांशीटांड़ व शांतिपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी चारों संदिग्धों को लाया गया देवघर विद्यासागर/देवघर : साइबर क्राइम से जुड़े संदिग्ध अारोपितों की धड़-पकड़ देशभर में जारी है. इसी क्रम में गत दिनों देवघर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ व शांतिपुर इलाके में छापेमारी कर चार […]
विज्ञापन
कमरटांड़ थाना के कांशीटांड़ व शांतिपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी
चारों संदिग्धों को लाया गया देवघर
विद्यासागर/देवघर : साइबर क्राइम से जुड़े संदिग्ध अारोपितों की धड़-पकड़ देशभर में जारी है. इसी क्रम में गत दिनों देवघर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ व शांतिपुर इलाके में छापेमारी कर चार संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार कर देवघर लाया है. संदिग्धों में विजय मंडल, बलराम मंडल, सफाकत अंसारी समेत चार लोग शामिल हैं. इससे पूर्व देवघर पुलिस ने स्थानीय थाना प्रभारी रवि ठाकुर के सहयोग से उक्त गांव में छापेमारी अभियान चला कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर करमाटांड थाना लाया. इसके बाद पुलिस सभी को लेकर देवघर पहुंची.
करमाटांड़ थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार साइबर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. साइबर अपराध से जुड़े अन्य आरोपितों की गरदन पुलिस के हाथ में होगी. जल्द ही साइबर अपराध को जड़ से से मिटा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




