55 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

Updated:
विज्ञापन
55 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

मिहिजाम. थाना क्षेत्र के गोरायनाला में एक 55 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

मिहिजाम. थाना क्षेत्र के गोरायनाला में एक 55 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. मृतका का नाम ज्योत्सना दत्ता बताया गया है. घटना मंगलवार की रात्रि की है. इस मामले में बेटे व बहु पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति रवींद्रनाथ दत्ता के आवेदन पर देवप्रसाद दत्ता, सोनाली दत्ता के खिलाफ कांड संख्या 36/ 2025 दर्ज कर लिया है. बताया गया है कि ज्योत्सना दत्ता को बहु व बेटे की ओर से घरेलू विवाद में प्रताड़ित किया जा रहा था. इसके परिणामस्वरूप यह घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola