तानाशाही बंद करे सिविल सर्जन

Published at :01 Oct 2015 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
तानाशाही बंद करे सिविल सर्जन

जामताड़ा : 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को झारखंड राज्य अराजपतित्र कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने किया. मौके पर राज्य संरक्षक तारमी प्रसाद कामत उपस्थित थे. राज्य संरक्षक तारमी प्रसाद कामत ने कहा कि आज आवंटन के अभाव में जिला […]

विज्ञापन

जामताड़ा : 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को झारखंड राज्य अराजपतित्र कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने किया. मौके पर राज्य संरक्षक तारमी प्रसाद कामत उपस्थित थे.

राज्य संरक्षक तारमी प्रसाद कामत ने कहा कि आज आवंटन के अभाव में जिला के कर्मी को सात माह तक वेतन लंबित है. जिसे अविलंब दिया जाये. साथ ही एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ भी कर्मियों को मिले. मौके पर संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन डा अंबिका प्रसाद तानाशाही रवैया अपना रहे हैं. यदि वे अपने रवैये में सुधार नहीं लाते हैं तो उनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

श्री सिंह ने कहा कि बिना किसी जांच पड़ताल के सीएस कर्मियों को हटा देते हैं. जो उचित नहीं है. कहा : सीएस नियम के विरुद्ध व कर्मचारी विरोधी दमनात्मक रवैया अपनाते हैं. उन्होंने सीएस पर कार्रवाई की मांग की.

पद का कर रहे दुरुपयोग: मौके पर संघ की अध्यक्ष मीणा कुमारी ने बताया की सीएस अपने पावर में इतने चूर हैं कि उन्हें ये पता नहीं है कि वो महिला के साथ कैसा व्यवहार करें. जिस प्रकार की

उनका रवैया है उस रवैया के साथ हम लोग काम नहीं कर सकते हैं. अनावश्यक रूप से कर्मचारी दोहन करने का काम व पद का दुरुपयोग कर रहे हैं सिविल सर्जन.

ये भी थे उपस्थित: मौके पर मनोज कुमार, पंजक तिवारी, पंकज मंडल, दीपक कुमार गुप्ता, नवल सिंह, सुनिल दुबे, विजय कुमार, विनय कुमार, सविता कुमारी, प्रतिमा देवी, संगिता देवी, रिता देवी, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola