दूधकोल नदी में 12 वर्षीय किशोरी बही

Published at :05 Sep 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
दूधकोल नदी में 12 वर्षीय किशोरी बही

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव निवासी परमानंद महतो की 12 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी शुक्रवार को दूधकोल नदी में बह गयी. अब तक उसका कुछ पता नहीं चला पाया है. जानकारी के अनुसार देर शाम को घर से किशोरी शौच के लिये निकली थी. किशोरी को ग्रामीणों ने दूधकोल नदी के तट […]

विज्ञापन
ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव निवासी परमानंद महतो की 12 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी शुक्रवार को दूधकोल नदी में बह गयी. अब तक उसका कुछ पता नहीं चला पाया है. जानकारी के अनुसार देर शाम को घर से किशोरी शौच के लिये निकली थी. किशोरी को ग्रामीणों ने दूधकोल नदी के तट पर देखा था. ग्रामीणों के अनुसार शौच के बाद नदी में उतरी थी.
उसके बाद से बच्ची लापता है. ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी की तेज धार है. संभवत: किशोरी बह गयी हो. किशोरी के नदी के तेज धार में बह जाने की खबर सुन कर गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीण अपने स्तर से बच्ची की तलाश में जुट गये. ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से किशोरी को तलाशने का प्रयास किया. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.
क्या कहते हैं परिजन: किशोरी के पिता परमानंद महतो ने बताया कि बच्ची शाम में शौच के लिये बहियार गयी थी. हर दिन की तरह नदी में हाथ मुंह धोकर ही लौटती थी. काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता नहीं चल पाया है.
” घटना की जानकारी मिलने के बाद भोड़ाय डैम के फाटक को बंद करा दिया गया है. जिससे की नदी में पानी की धार कम हो सके. ताकि किशोरी को नदी में खोजा जा सके.”
-अवधेश ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola