रात्रि गश्ती के दौरान तीन साइबर अपराधी धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

एक मिहिजाम के कानगोई निवासी वहीं दूसरा करमाटांड़ का पुलिस ने इनके पास से हथियार और नकद भी बरामद किये मिहिजाम : पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर इंवेस्टिगेशन सेंटर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो साइबर क्राइम में संलिप्त रहने के साथ-साथ अन्य […]
विज्ञापन
एक मिहिजाम के कानगोई निवासी वहीं दूसरा करमाटांड़ का
पुलिस ने इनके पास से हथियार और नकद भी बरामद किये
मिहिजाम : पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर इंवेस्टिगेशन सेंटर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो साइबर क्राइम में संलिप्त रहने के साथ-साथ अन्य कई असामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहता है. पुलिस के मुताबिक रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में इन लोगों को हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक के साथ पकड़ा गया है.
पकड़े गये युवकों में से एक मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी18 वर्षीय विकास पंडित और करमाटांड़ थाना क्षेत्र निवासी महेश मंडल और अशोक मंडल शामिल है. पुलिस ने इनके पास से हथियार और नकद भी बरामद किये हैं.
पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी. पूछताछ के लिए इन लोगों को आसनसोल न्यायालय से शुक्रवार को रिमांड पर लिया है. गिरोह में विकास पंडित नाम का एक छात्र है और इन लोगों के चक्कर में कैसे पड़ा पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. वैसे पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि साइबर अपराध से प्राप्त रुपयों से ये लोग ऐश करते हैं.
पुलिस का कहना है कि हर रात सीमा क्षेत्रों तथा आपराधिक क्षेत्रों से अपराधकर्मी रुपये लुटने के बाद लग्जरी वाहनों और लग्जरी ठाट-बाट के साथ रेड लाइट एरिया पहुंचते हैं. पुलिस इनके बारे में पता लगा रही है. कुछ दिन पूर्व भी रेड लाइट एरिया से लौट रहे एक मारुति ऑल्टो कार से भी कई स्थानीय युवक हथियार और नकद लेकर लौट रहे थे. कार के एक्सीडेंट होते ही सभी कार छोड़ कर भाग खड़े हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




