व्यवस्था देख जतायी नाराजगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

जेल आइजी ने किया मंडलकारा का निरीक्षण जामताड़ा : जामताड़ा मंडल कारा निरीक्षण करने पहुंची जेल आइजी सुमन गुप्ता ने जेलर और जेल सुपरीटेंडेंट को जमकर फटकार लगायी. जेल में खराब पड़े इवीएमएस और बायोमीट्रिक्स सिस्टम को लेकर नाराज दिखी. लगभग एक साल से दोनों सिस्टम खराब पड़ा हुआ है. जिसकी सूचना मुख्यालय को नहीं […]
विज्ञापन
जेल आइजी ने किया मंडलकारा का निरीक्षण
जामताड़ा : जामताड़ा मंडल कारा निरीक्षण करने पहुंची जेल आइजी सुमन गुप्ता ने जेलर और जेल सुपरीटेंडेंट को जमकर फटकार लगायी. जेल में खराब पड़े इवीएमएस और बायोमीट्रिक्स सिस्टम को लेकर नाराज दिखी. लगभग एक साल से दोनों सिस्टम खराब पड़ा हुआ है. जिसकी सूचना मुख्यालय को नहीं दी गई है.
जेल में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद आइजी ने वहां के जेलर को बुलाकर फटकारा. उन्होंने जेलर और सुपरीटेंडेंट को निर्देश दिया कि जेल में कोई भी बाहरी आदमी प्रवेश न करें. उन्होंने बताया कि जेल की सुरक्षा पर किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं किया जायेगी. कहा कि लगातार मोबाइल पर आपत्तिजनक चीजें मिलने की शिकायतें मिल रही है. फिर से ऐसी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा, जेल अधीक्षक महेंद्र मांझी, जेलर धर्मशीला देवी सहित मंडलकारा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




