लोगों को दी कानून की जानकारी

Published at :17 Jul 2015 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को दी कानून की जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर व जेल अदालत का आयोजन जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के सहना मुहल्ला में विधिक जागरूकता शिविर तथा मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. विधिक जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर सिंह ने किया. उपस्थित […]

विज्ञापन

विधिक जागरूकता शिविर व जेल अदालत का आयोजन

जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के सहना मुहल्ला में विधिक जागरूकता शिविर तथा मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. विधिक जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज प्रभाकर सिंह ने किया.

उपस्थित मुहल्लेवासियों को कानूनी अधिकार की जानकारी दी. उन्होंने लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र आदि की विस्तृत रूप से बताया. दिन के डेढ़ बजे मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन सिद्धार्थ मंडल ने किया. श्री मंडल ने संबोधित किया और कहा : समय-समय पर नालसा और झालसा के निर्देश पर जेल अदालत लगाया जाता है. वैसे विचाराधीन कैदी के मामलों की सुनवाई होती है, जिनके मामले इस दायरे में आते हैं.

मामलों का निष्पादन जल्द हो रहा है. जेल अदालत के अवसर पर जेल अधीक्षक महेंद्र मांझी, जेलर धर्मशीला देवी, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, मो सुफियान, विमलेंदु विश्वास, मुकेश कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक विजय कुमार सिन्हा, नरेंद्र नारायण, पीएलभी संदीप गुप्ता, राजेश दत्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola