पारा शिक्षकों के चार माह का मानदेय बकाया

जामताड़ा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक रंजन कुमार साह की अध्यक्षता में मेझिया फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई. बैठक में पारा शिक्षकों को चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि चार महीना बीत जाने के बावजूद भी […]
जामताड़ा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक रंजन कुमार साह की अध्यक्षता में मेझिया फुटबॉल मैदान में संपन्न हुई. बैठक में पारा शिक्षकों को चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि चार महीना बीत जाने के बावजूद भी पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं मिलना जिले के लिये शर्म की बात है.
मानदेय महंगाई के हिसाब से बहुत ही कम है. उन्होंने मानदेय भुगतान की मांग की है. संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि शेखर सिंह एवं सचिव मोहेश्वर घोष के साथ-साथ सभी कार्यकारणी सदस्यों को बधाई दी. मौके पर पवित्र मंडल, शिवलाल हांसदा, विकास मंडल, निपेन मंडल, जाकीर अंसारी, आलम अंसारी, नेमस हांसदा, सायरा खातुन, नाजमा खातुन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




