बनने से पहले उखड़ने लगीं सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा जिले में इन दिनों करोड़ों की लागत से जिला ग्रामीण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन इनकी गुणवत्ता पर यदि थोड़ा भी गौर करें तो किसी भी मायने में यह अच्छी सड़क नहीं झलकती है. कहीं सड़कें दरकने लगीं हैं, कहीं धंस गये हैं तो कहीं गड्ढे उग आये हैं. जबकि […]
विज्ञापन
जामताड़ा जिले में इन दिनों करोड़ों की लागत से जिला ग्रामीण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन इनकी गुणवत्ता पर यदि थोड़ा भी गौर करें तो किसी भी मायने में यह अच्छी सड़क नहीं झलकती है. कहीं सड़कें दरकने लगीं हैं, कहीं धंस गये हैं तो कहीं गड्ढे उग आये हैं. जबकि ये तो अभी बन ही रहे हैं, कई सड़कों के काम पूरे होने में अभी दो चार महीने बचे हैं. लेकिन सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गयी है. आइये देखते हैं सड़कों का हाल..
जामताड़ा : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जो भी सड़कें हाल के दिनों में बनायीं जा रही है वो किसी भी सूरत में गुणवत्ता से परिपूर्ण नहीं है. जबकि एक-एक सड़कें लाखों-करोड़ों की राशि से बनायी गयी हैं. पदाधिकारी सिर्फ पैसा देने में रहते हैं. यह नहीं देखते विकास क्या हो रहा है.
क्या कहते है विभाग के कार्यपालक अभियंता
कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार ने बताया की जहां जहां मरम्मती की आवश्यक्ता होगी. वहीं मरम्मती कार्य संवेदक के द्वारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




