जविप्र दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम :शहर के पीबी रोड इलाके में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रवींद्र कुमार अग्रवाल 50 वर्ष बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रवींद्र का शव अपने ही जनवितरण प्रणाली की दुकान में लगे पंखे से झूलता पाया गया. इस संबंध में मृतक के परिवार का कहना था कि रात्रि 10 बजे के बाद रवींद्र […]
विज्ञापन
मिहिजाम :शहर के पीबी रोड इलाके में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रवींद्र कुमार अग्रवाल 50 वर्ष बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रवींद्र का शव अपने ही जनवितरण प्रणाली की दुकान में लगे पंखे से झूलता पाया गया.
इस संबंध में मृतक के परिवार का कहना था कि रात्रि 10 बजे के बाद रवींद्र घर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन कर पाया कि जनवितरण प्रणाली की दुकान दोनों ओर से अंदर से बंद है. बाद में परिजनों ने स्थानीय लोगों एवं परिवार के सदस्यों की मदद से दरवाजा तोड़ा जहां मृतक को फंदा पर लटका पाया. बताया गया है कि आर्थिक तंगी को लेकर कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




