14 माह बाद सउदी अरब से पहुंचा इमरान का शव

Published at :21 May 2015 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
14 माह बाद सउदी अरब से पहुंचा इमरान का शव

जामताड़ा/नारायणपुर : सउदी अरब कमाने गये इमरान अंसारी का शव करीब 14 महीने बाद नारायणपुर पहुंचा. थाने में ताबूत पहुंचते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया. परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर थाने में उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कर रहे लोगों की हुजूम ने थाना परिसर में रखे टेबुल, […]

विज्ञापन
जामताड़ा/नारायणपुर : सउदी अरब कमाने गये इमरान अंसारी का शव करीब 14 महीने बाद नारायणपुर पहुंचा. थाने में ताबूत पहुंचते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया. परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर थाने में उग्र प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारी कर रहे लोगों की हुजूम ने थाना परिसर में रखे टेबुल, बेंच व शीशे को तोड़ने लगे.
आक्रोशित ने पत्थरबाजी भी की. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. गोली की आवाज सुनकर हजारों की भीड़ में शामिल लोग भागने लगे. अफरा -तफरी मच गयी. इस घटना में राजाभिटा के इरफान अंसारी व महबूब अंसारी को काफी चोट आयी.
19 फरवरी को गया था सउदी अरब, 20 मार्च को हो गयी थी मौत : नारायणपुर प्रखंड के राजाभिठा गांव का युवक इमरान की मौत सउदी में हो गया थी. वह अपने गांव से सउदी कमाने के लिये गया था.
गांव के ही इंदु मिंया ने उसे प्रलोभन दे कर बुलाया था. इस संबंध में नारायणपुर थाने में उसकी पत्नी समशाद बेगम ने गांव के ही इंदु मियां व मो अली के खिलाफ मामला दर्ज करवायी थी. दर्ज आवेदन में उसने पुलिस को बताया था कि इमरान 19 फरवरी 14 को मुंबई से सउदी गया था. सउदी अरब जाने के बाद महज 29 दिनों के बाद ही उसकी मौत हो गयी थी.
एक साल बाद भारतीय दूतावास को दी गयी सूचना
इमरान की मौत के करीब एक साल बाद 19 फरवरी 2015 को सउदी दूतावास से भारतीय दूतावास को मौत से संबंधित फैक्स आया था. सउदी से आये फैक्स के अनुसार उसकी मौत 20 मार्च 2014 को हुआ था. इसके बाद भारतीय दूतावास से जामताड़ा डीसी को जानकारी दी गयी कि जिला के नारायणपुर प्रखंड का राजाभिठा निवासी इमरान की मौत हो गयी है.
दोषी एएसआइ लाइन हाजिर
इस घटना में दोषी एएसआइ विक्रम सिंह को डीएसपी राजबली शर्मा ने निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है. करीब पांच घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की सारी शर्तो को मान लिया. तब जाकर ग्रामीण शांत हुए. मौके परबीडीओ राम नारायण सिंह, सीओ राकेश भूषण सिंह, थाना प्रभारी अजय सिंह, देवानंद सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola