दर्जन भर लोग घायल, तीन गंभीर, धनबाद रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : मां चंचला मंदिर से शादी कर लौट रही बराती गाड़ी पिकअप वैन के पलट जाने से दर्जनों लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन संख्या जेएच 15 डी 4678 चंचला मंदिर की ओर से कोरो जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार ने सुभाष चौक के पास अचानक ओवर टेक […]
विज्ञापन
जामताड़ा : मां चंचला मंदिर से शादी कर लौट रही बराती गाड़ी पिकअप वैन के पलट जाने से दर्जनों लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन संख्या जेएच 15 डी 4678 चंचला मंदिर की ओर से कोरो जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार ने सुभाष चौक के पास अचानक ओवर टेक किया. जिस कारण पिकअप वैन चालक का संतुलन बिगड़ गया.
अचानक ब्रेक लगाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें सवार बच्चे, बुढ़े, जवान एवं महिलाओं की चीख-पुकार मची गयी. वहीं स्थानीय लोगों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए वैन को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला. जिसमें शांती देवी (उम्र 45), सगीया देवी (उम्र 50), मूरत साव( 55), धनजय कुमार साव ( 30), सोनी देवी ( 25), देवंती देवी ( 35) सहित अन्य घायल कई हो गये. जबकि तीन लोगों की स्थिति नाजुक है. जिसे बेहतर इलाज के लिये धनबाद रेफर कर दिया गया.
वहीं बाइक चालक जो अपने साथ किसी वृद्धा को लेकर जा रहा था. उसे घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग गया. वृद्ध महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है. वहीं अब तक बाइक चालक का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




