नवम वर्ग की छात्रा से छेड़खानी का मामला दर्ज

कुंडहित. नवम वर्ग की छात्रा से छेड़खानी का मामला कुंडहित थाना में दर्ज किया गया है. घटना 19 मई की है. डुगरूपाड़ा गांव की नमिता सोरेन (काल्पनिक नाम) प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने कुंडहित आती थी. 19 मई को वह ट्यूशन पढ़ कर घर लौटने के क्रम में कॉलेज रोड स्थित जेरॉक्स सेंटर सह फोटो स्टूडियो में […]
कुंडहित. नवम वर्ग की छात्रा से छेड़खानी का मामला कुंडहित थाना में दर्ज किया गया है. घटना 19 मई की है. डुगरूपाड़ा गांव की नमिता सोरेन (काल्पनिक नाम) प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने कुंडहित आती थी. 19 मई को वह ट्यूशन पढ़ कर घर लौटने के क्रम में कॉलेज रोड स्थित जेरॉक्स सेंटर सह फोटो स्टूडियो में चिप में गाना लोड करवाने गयी. मौके का फायदा उठाकर लुदु दत्ता उसके साथ छेड़खानी करने लगा. लड़की ने इसका विरोध किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने थाना कांड संख्या 44/15 के तहत छेड़खानी तथा अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम तहत लुदु दत्ता पर मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




