ओत्के.... लोजपा प्रदेश सचिव महेश पासवान को पार्टी ने किया निष्कासित

Published at :16 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओत्के.... लोजपा प्रदेश सचिव महेश पासवान को पार्टी ने किया निष्कासित

फोटो : 16 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ालोजपा प्रदेश अध्यक्ष बवन गुप्ता के आदेश पर जामताड़ा जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. वही लोजपा के प्रदेश सचिव महेश पासवान को पार्टी विरोधी कार्य करने के तहत छह साल के लिये निष्कासित किया गया है. यह जानकारी लोजपा प्रदेश महासचिव गोपाल रजक […]

विज्ञापन

फोटो : 16 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ालोजपा प्रदेश अध्यक्ष बवन गुप्ता के आदेश पर जामताड़ा जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. वही लोजपा के प्रदेश सचिव महेश पासवान को पार्टी विरोधी कार्य करने के तहत छह साल के लिये निष्कासित किया गया है. यह जानकारी लोजपा प्रदेश महासचिव गोपाल रजक ने दी. उन्होंने बताया कि महेश ने कई काम पार्टी विरोध में किया है. जिस कारण उनको निष्कासित किया गया है. वही धनेश्वर मंडल को जिला संयोजक नियुक्त किया गया. उन्होंने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं. अगर पार्टी का कोई भी सदस्य पार्टी विरोधी काम करता है तो निश्चिय ही उस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा हम लोग पार्टी की मजबूती के लिए प्रखंड से नगर पंचायत स्तर तक कार्य करने का काम करेंगे. ताकि आने वाले समय में हमारी पार्टी का संगठन और भी मजबूत हो. इसके लिये युद्ध स्तर से काम करने की जरूर है. मौके पर जिला संयोजक धनेश्वर मंडल, आजाद अंसारी, आरिफ अंसारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola