चिकित्सक ठप करेंगे स्वास्थ्य सेवा

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ागुमला में डॉ आरबी चौधरी की हत्या के विरोध में मंगलवार को चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगायेंगे. घोषणा की गयी है कि बुधवार को सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा अनिश्चितकालीन बंद की जायेगी. मंगलवार को सिविल सर्जन सभागार में झासा व आइएमए की बैठक में इसकी रणनीति भी बनायी गयी. बैठक में सिविल […]
नगर प्रतिनिधि, जामताड़ागुमला में डॉ आरबी चौधरी की हत्या के विरोध में मंगलवार को चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगायेंगे. घोषणा की गयी है कि बुधवार को सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा अनिश्चितकालीन बंद की जायेगी. मंगलवार को सिविल सर्जन सभागार में झासा व आइएमए की बैठक में इसकी रणनीति भी बनायी गयी. बैठक में सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने बताया कि आइएमए से निर्देश आाय है कि अगले आदेश तक ओपीडी सेवा बंद रहेगी. साथ ही कहा गया है कि सभी चिकित्सक काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे. चिकित्सकों की मांग है कि डॉ चौधरी के हत्यारों को जल्द पुलिस गिरफ्तार करे. साथ ही उनके परिवार वालों को उचित मुआवजा भी दिया जाय. डॉ साहा ने कहा कि चिकित्सक सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेवारी है. मौके पर एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, डॉ डीके अखौरी, डॉ एके घोष, अलर्फड मुर्मू सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










