ओके... हाइटेंशन विद्युत टॉवर को ले ग्रामीणों ने जताया विरोध

Published at :05 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... हाइटेंशन विद्युत टॉवर को ले ग्रामीणों ने जताया विरोध

-क्रबिस्तान को खोद देने को लेकर मामला पकड़ा तूल मिहिजाम . दुमका में बन रहे 220 केबी पावर क्षमता ग्रीड के लिए लगने वाले हाइटेंशन विद्युत टॉवर का शिवलीबाड़ी गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताया है. मंगलवार को अंचलाधिकारी जामताड़ा हेमा प्रसाद तथा ठेका कंपनी एलएनटी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें समझाने […]

विज्ञापन

-क्रबिस्तान को खोद देने को लेकर मामला पकड़ा तूल मिहिजाम . दुमका में बन रहे 220 केबी पावर क्षमता ग्रीड के लिए लगने वाले हाइटेंशन विद्युत टॉवर का शिवलीबाड़ी गांव के ग्रामीणों ने विरोध जताया है. मंगलवार को अंचलाधिकारी जामताड़ा हेमा प्रसाद तथा ठेका कंपनी एलएनटी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. बताया गया है कि सीमावर्ती रूपनारायणपुर के पिठाक्यारी स्थित पावर ग्रीड से विद्युत की आपूर्ति दुमका मंे प्रस्तावित पावर ग्रीड को किया जाना है. शिवलीबाड़ी इलाके में जिन स्थानों पर हाइटेंशन विद्युत टॉवर गुजारा जाना है. वहां के छह रैयतों ने मुआवजा राशि कम मिलने को लेकर कार्य का विरोध किया है. इस मामले मंे अंचलाधिकारी ने बताया कि ग्रमीणों से सकारात्मक बातचीत हुई है. मामले का समाधान कर लिया गया है. बताते चले कि इससे पूर्व क्षे़त्र के जियाजोरी के भंडारी टोला के ग्रमीणों ने हाइटेंशन विद्युत टॉवर लगाने का कार्य का विरोध किया था. उस समय ग्रामीणों का विरोध टावर के लिए पूर्वजों के क्रबिस्तान को खोद देने को लेकर हुआ था. निर्माण मंे लगी कंपनी के मजदूरों ने जिस स्थल को खोदा था वहां कई पूर्वजों के शव को दफनाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola