जामताड़ा की दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा/धनबाद : जामताड़ा की दुष्कर्म पीड़ित 32 वर्षीया महिला ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. वह तिलाबनी गांव, थाना करमाटांड़ की रहने वाली थी. सरायढेला पुलिस ने मौत से पहले महिला का बयान दर्ज किया है. बयान में उसने कहा कि 26 अप्रैल को वह गांव के तालाब में नहाने […]
विज्ञापन
जामताड़ा/धनबाद : जामताड़ा की दुष्कर्म पीड़ित 32 वर्षीया महिला ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. वह तिलाबनी गांव, थाना करमाटांड़ की रहने वाली थी. सरायढेला पुलिस ने मौत से पहले महिला का बयान दर्ज किया है.
बयान में उसने कहा कि 26 अप्रैल को वह गांव के तालाब में नहाने गयी थी. वापस आने के क्रम में गांव के ही झरी महतो ने जबरन पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद घर में आकर महिला ने आग लगा ली.
इसके बाद इलाज के लिए उसे जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए 26 अप्रैल को पीएमसीएच के महिला बर्न वार्ड में भरती कराया गया. यहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. महिला के दो बच्चे हैं. पति दिहाड़ी मजदूर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










