बंदी ::: नाला में रहा घंटों सड़क जाम

नाला . भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ झारखंड बंद के तहत नाला आमबगान मुख्य मार्ग पर सीपीआइ एवं अन्य वाम दलों द्वारा सड़क मार्ग अवरुद्ध किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कन्हाईमाल पहाडि़या ने किया. ज्ञात हो कि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम प्रभावी रहा. […]
नाला . भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ झारखंड बंद के तहत नाला आमबगान मुख्य मार्ग पर सीपीआइ एवं अन्य वाम दलों द्वारा सड़क मार्ग अवरुद्ध किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कन्हाईमाल पहाडि़या ने किया. ज्ञात हो कि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम प्रभावी रहा. मौके पर अंचलाधिकारी वंदना भारती ने पहंुचकर यातायात सुचारू कराया. इस दौरान जदयू के मोतीलाल राय, झाविमो के तापस भट्टाचार्य, चंद्रमोहन घोष, सीपीआइ के तुषार कांति मंडल, कालीपद राय, आयेन माजी, स्वप्न मंडल, सुबल मंडल, हुबीश्वर सोरेन, गोष्ट माजी, अनिल माजी, राधेश्याम सोरेन, बलराम राय आदि उपस्थित थे. इस दौरान 35 लोगों ने गिरफ्तारी दी.——————–फोटो: 04 जाम 10
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










