ओके.... नाबालिग से दुष्कर्म मामले का दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नारायणपुर . थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपित को नारायणपुर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. संबंध में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि आरोपित पुलिस के डर से छिपता फिर रहा था. कई दिनों से पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना […]
नारायणपुर . थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपित को नारायणपुर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. संबंध में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि आरोपित पुलिस के डर से छिपता फिर रहा था. कई दिनों से पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित निजामुद्दीन अंसारी को उसके घर से धर दबोचा. बताते चलें कि इसे लेकर नारायणपुर थाना मंे पीडि़ता के पिता ने कांड संख्या 80/2015 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था. मामले में एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. घटना उस वक्त घटी जब लड़की जंगल में लकड़ी चुनने के लिये गयी थी. तभी पहले से घात लगाये सलीम अंसारी एवं निजामुद्दीन अंसारी ने उक्त लड़की से दुष्कर्म किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










