झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल ने निकाला मसाल जुलूस

Published at :03 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल ने निकाला मसाल जुलूस

जामताड़ा . शहर के सुभाष चौक में भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. जिसकी अध्यक्षता जेवीएम के जिलाध्यक्ष प्रदीप लाल ने की. झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर मशाल जुलूस सुभाष चौक से शुरू होकर टॉवर चौक, मुख्य बाजार होते हुए इंदिरा चौक पर जाकर […]

विज्ञापन

जामताड़ा . शहर के सुभाष चौक में भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. जिसकी अध्यक्षता जेवीएम के जिलाध्यक्ष प्रदीप लाल ने की. झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर मशाल जुलूस सुभाष चौक से शुरू होकर टॉवर चौक, मुख्य बाजार होते हुए इंदिरा चौक पर जाकर संपन्न हुआ.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण विधेयक बिल वापस लेने तथा सरकार विरोधी नारे लगाये. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने व्यवसायी एवं दुकानदार से बंद का सहयोग करने की अपील की. जेवीएम के जिला महासचिव प्रो सुनील कुमार हांसदा ने भी आम जनता से झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की. मौके पर पुष्पा सोरेन, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, सचिन राणा, सिकंदर टुडू, जयप्रकाश मंडल, पवन मांझी, लखींद्र मुर्मू, अनूप सर्खेल, मनिरूद्दीन अंसारी सहित विभिन्न दलो के कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola