ओके... शम्पा ने शिक्षा विभाग के कार्यालय के समक्ष दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Published at :03 May 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... शम्पा ने शिक्षा विभाग के कार्यालय के समक्ष दी भूख हड़ताल की चेतावनी

– 52 हजार जेरॉक्स बिल का भुगतान बकायाकुंडहित . कुंडहित प्रखंड कार्यालय के समक्ष आदिवासी जेरॉक्स सेंटर का 52 हजार बिल का भुगतान शिक्षा विभाग ने वर्षों से बकाया रखा है. जिससे जेरॉक्स संचालक शम्पा मंडल के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसे लेकर संचालक श्रीमती मंडल ने उपायुक्त सहित शिक्षा विभाग […]

विज्ञापन

– 52 हजार जेरॉक्स बिल का भुगतान बकायाकुंडहित . कुंडहित प्रखंड कार्यालय के समक्ष आदिवासी जेरॉक्स सेंटर का 52 हजार बिल का भुगतान शिक्षा विभाग ने वर्षों से बकाया रखा है. जिससे जेरॉक्स संचालक शम्पा मंडल के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसे लेकर संचालक श्रीमती मंडल ने उपायुक्त सहित शिक्षा विभाग के डीएसइ, डीइओ, कुंडहित बीडीओ तथा बीइओ को भी लिखा. लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया. आवेदन में श्रीमती मंडल ने लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2010-11 व 12 में बीआरसी कार्यालय कुंडहित का जेरॉक्स बिल 52 हजार बकाया है. जिसे लेकर कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से बीइओ को कहने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया. उन्होंने प्रखंड कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने की बात कही. इस संबंध में बीइओ स्वपन कुमार मंडल ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन मोबाइल से संपर्क नहीं किया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola