ओके...गोपालपुर मोचीपाड़ा का बीडीओ ने किया निरीक्षण

फोटो: 02 जाम 06 निरीक्षण करते – मिठाई दुकान व होटल का गंदा पानी व कचरे का लगा अंबार- मच्छर व मक्खियों से परेशान है हरिजन टोला के लोग नाला . उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मोचीपाड़ा जाकर गरीब हरिजनों की समस्या सुनी. लंबे समय से गोपालपुर मुख्य सड़क के किनारे […]
फोटो: 02 जाम 06 निरीक्षण करते – मिठाई दुकान व होटल का गंदा पानी व कचरे का लगा अंबार- मच्छर व मक्खियों से परेशान है हरिजन टोला के लोग नाला . उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मोचीपाड़ा जाकर गरीब हरिजनों की समस्या सुनी. लंबे समय से गोपालपुर मुख्य सड़क के किनारे बसे इनके घरों के समीप मिठाई दुकान, होटल सेे गंदा पानी की निकासी होती है जो इन हरिजनों के घर के समीप जमा होता है. जो यहां रह रहे लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. मच्छरों व मक्खियों का डेरा बन गया है. गंदगी के कारण हरिजन परिवार के बच्चे प्राय: बीमारी से ग्रसित हरे रहे हैं. यहां का प्रदूषित वातावरण से यहां रहने वाले लोग बुरी तरह से प्रभावित है. ग्रामीण परिमल रविदास, किष्टो रविदास, बंदना रविदास, रवि रविदास, माना रविदास, बबलू रविदास सहित अन्य लोगों ने गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध आवाज उठायी. बीडीओ श्री जायसवाल ने कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर गंदगी फै लाने पर रोक लगाने का हिदायत दी. जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से हरिजन लोग प्रशासन के पक्ष में विश्वास और भरोसा व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










