ओके... मई दिवस पर सम्मेलन आयोजित

Published at :02 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... मई दिवस पर सम्मेलन आयोजित

मिहिजाम . इटक से संबद्ध चिरेका कॉन्ट्रेक्टर वकर्स यूनियन ने मई दिवस पर चित्तरंजन एरिया तीन सामुदायिक भवन में सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन की अध्यक्षता रंजीत दास ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने हक के लिए लड़ना होगा. उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. मजदूरों को नजरअंदाज […]

विज्ञापन

मिहिजाम . इटक से संबद्ध चिरेका कॉन्ट्रेक्टर वकर्स यूनियन ने मई दिवस पर चित्तरंजन एरिया तीन सामुदायिक भवन में सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन की अध्यक्षता रंजीत दास ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने हक के लिए लड़ना होगा. उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. मजदूरों को नजरअंदाज कर कोई भी संस्था या देश तरक्की नहीं कर सकता है. मजदूरों के कंधों पर ही समाज के विकास की बुनियाद रखी जा सकती है. लेकिन मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी मई दिवस के इतिहास बताये. मंच संचालन नेपाल चक्रवर्ती ने की. मौके पर ईयू के प्रदीप बनर्जी, आरपीएफ एसोसिएशन के ओएन सिंह, सत्यनारायण मंडल, रमाकांत मंडल सहित काफी संख्या मंे महिला व पुरुष ठेका श्रमिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola